
नारायणपुर : कृष्ण मंदिर परिसर नारायणपुर में चल रहे खेल प्रतियोगिता के साथ कृष्णाष्टमी के मेले के अवसर पर दंगल प्रतियोगिता में खगडिया जिले के रोहियार बंगलिया के दिपक पहलवान ने सर्वाधिक सात पहलवानों को हराकर शुक्रवार का विजेता बना. प्रतियोगिता में नवगछिया, पुर्णिया, भागलपुर, बेगूसराय, बांका जिले के कई पहलवानों ने दंगल प्रतियोगिता में भाग लिया. निर्णायक की भूमिका में बाबुलाल मंडल व सुधीर यादव थे. रेफरी सुधीर के द्वारा किया जा रहा था. आयोजन समिति के डा राजीव कुमार ने बताया प्रमुख प्रतिनिधि मंटु कुमार यादव के द्वारा बिजेता पहलवानों को पुरूस्कृत किया गया. मौके पर मुखिया नरेंद्र कुमार उर्फ भोपाली यादव, बंटी झा, सहित अन्य ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा.

