नवगछिया। डायल 112 पुलिस की टीम ने तत्परता और मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए कोसी नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास कर रही एक महिला की जान बचा ली। घटना 19 अगस्त की है।
Total Downloads: 227
एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, कदवा थाना क्षेत्र स्थित बिशु राउत पुल से पूर्णिया जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला कोसी नदी में कूद गई थी। महिला के नदी में कूदने की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और काफी प्रयास के बाद महिला को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया। समय रहते पुलिस की तत्परता से महिला की जान बच गई।

नदी से बाहर निकालने के बाद पुलिस ने महिला से आवश्यक पूछताछ की। इसके बाद मामले की जानकारी उसके परिजनों को दी गई और महिला को सुरक्षित रूप से उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
डायल 112 टीम की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है। पुलिस की तत्परता और स्थानीय लोगों के सहयोग से एक महिला की जिंदगी बचाई जा सकी।
