नवगछिया : कटिहार बरौनी रेल खंड के बीच खरीक स्टेशन के समीप शनिवार की सुबह नो बजे दिल्ली से दार्जिलिंग स्थित अपने घर लौट रहे पश्चिम बंगाल के दार्जलिंग जिले के गोरुबथान निवासी युवक विकास लिंबू 31 वर्ष पिता देव कुमार लिंबू की मौत ट्रेन से गिरने के कारण हो गई है। ट्रेन से गिरकर युवक की मौत होने की सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। युवक विकास लिंबू के साथ दिल्ली से आ रहे उसकी ममेरी बहन दनमयां, भाई का साला सूजन ने बताया कि वे लोग दिल्ली में मजदूरी करते हैं।
नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस वे लोग आनंद विहार स्टेशन से सिलीगुड़ी के लिए चले थे। हम लोग जनरल डिब्बे के आर्मी बोगी में बैठे थे। गाड़ी खरीक स्टेशन के पास पहुंचने से पहले विकास लिंबू शौचालय जाने के नाम पर अपनी सीट से उठ कर निकले। लेकिन बहुत देर बीत जाने के बाद जब वह लौटकर नहीं आए। विकास के नहीं लौटने पर हम लोगों ने खोजबीन शुरू की। पूरे डिब्बे घूमने के बाद जब वह नहीं मिला तो हम लोग नवगछिया स्टेशन पर गाड़ी रुकने के बाद ट्रेन से उतर गए। ट्रेन से उतरने के बाद खोजबीन शुरू फिर भी वह नहीं मिला।

करीब एक घंटे के बाद जानकारी मिली खरीक स्टेशन के पास कोई ट्रेन से गिर गया है जिसकी मौत हो गई। जीआरपी पुलिस द्वारा शव को लाया जाने पर दोनों ने विकास लिंबू के रूप में उसकी पहचान की। दोनों ने बताया कि विकास ट्रेन से कैसे गिरा इसका उन लोगों को कोई जानकारी नहीं है।किसी ने उसे धक्का दे दिया या फिर वह अपने गिर गया इस संबंध में उसे कोई जानकारी नहीं। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में घर को सूचित कर दिया है। घर से परिजन नवगछिया आ रहे हैं। इधर घटना के संबंध में जीआरपी थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है।
परिजनों ने बताया कि विकास की शादी हो गई है। विकास को दो संतान भी है। घटना से परिजन शोकाकुल है।


