नवगछिया  :- कोसी पार कदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत कदवा पचगछिया टोला निवासी शातिर खोखा सिंह को कदवा थानाध्यक्ष कृष्णकांत भारती ने कदवा बोरवा टोला के समीप गश्ती के दौरान नशे की हालत में गिरफ्तात कर लिया है. खोखा सिंह के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एक्ट 2016 के अंतर्गत कदवा थाना में केस दर्ज कर  गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

पुलिस में गुप्त सूचना के आधार पर खोखा के ठिकाने पर छापेमारी किया. मौके से खोखा के सभी साथी फरार हो गए लेकिन अत्यधिक नशे में रहने के कारण खोखा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. खोखा का चिकित्सकीय जांच भी कराया गया है. छपेमारी में कदवा थानाध्यक्ष कृष्णकांत भारती के साथ एएसआई फुलेश्वर कुंवर, एएसआई रंजन सिंह एवं बीएमपी पुलिस फोर्स के कई जवान मौजूद थे. मालूम हो कि खोखा सिंह का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. कुछ दिन पहले ही वह पूर्णिया जेल से बाहर जमानत पर निकला है. मालूम हो कि करीब 1 वर्ष पहले खुलेआम रंगदारी मांगने और मारपीट करने के मामला काफी चर्चित हुआ था. खोखा के कारनामे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर लिया था. उक्त मामले में तत्कालीन कदवा थानाध्यक्ष पर भी कार्रवाई की गई थी. इसके बाद पुलिस की तबीयत के कारण खोखा सिंह ने पूर्णिया जिले में आत्मसमर्पण कर दिया था. मालूम हो कि खोखा के विरुद्ध करवा व आसपास के थानों में कई मामले दर्ज हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *