नवगछिया : नवगछिया के साहु परबत्ता हाई स्कूल में कला संस्कृति व युवा विभाग द्वारा संचालित एकलव्य सेंटर में आज चयन किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी शमीम अंसारी ने बताया कि सेंटर में फुटबॉल, एथलेटिक,वालीबॉल व तीरंदाजी बालक वर्ग के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। सुबह आठ बजे से चयन प्रकिया शुरू होगी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 83
वहीं 25 अप्रैल को राजकीय कन्या इंटर स्कूल में बालिका एथलेटिक प्रशिक्षण केंद्र में खिलाड़ियों का चयन किया जाना है। चयनित खिलाड़ियों को केंद्र में आधुनिक उपकरण के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। यहां खिलाड़ियों के लिए अवासन, भोजन, चिकित्सा व शिक्षा की निशुल्क सुविधा दी जाएगी।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

