बिहपुर: बिहपुर प्रखंड के खानका -ए-आलिया कादिरिया फरिदिया मोहब्बतिया मे सुफी संत (धर्म गुरु ) हजरत बाबू मो0 नेहाल अहमद खाँ फरिदी रहमतुललाह अलैह का दो दिवसीय सालाना उर्स -ए-पाक 24 अप्रैल को शुरू होगा इसके लिए खानका मे अभी से तैयारी शुरू हो गयी !

खानका के गद्दी नशी हजरत कौनैन खाँ फरिदि एवं नायव गद्दी नशी हजरत मौलाना मो0 शबबर खाँ फरिदि ने कहा कि 24 अप्रैल को सुबह मे कुरान खानी , मगरीब की नमाज के बाद , चादर पोशी व गुल पोशी मजारे शरीफ बाबू हुजूर , खानकाही कबबाली , नमाजे इशा शानदार जलसे का आगाज होगा व फातिहा खानी , लंगर तकशीम किया जायेगा !
25 अप्रैल को सुबह 9 बजे से कुल शरीफ व महफिले शमा कबबाली , फातिहा खानी के बाद लंगर आम होगी , इस उर्स ए पाक मे भागलपुर समेत कई राज्य के मुरीदीन जायरीन शिरकत करते है!

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *