क्या आपको पता है कि आपका फोन आपकी बाते फेसबुक तक पहुंचाता है, जी हां, अगर आप फेसबुक के मैसेंजर ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है.
जब आप किसी से अकेले में फोन पर बाते कर रहे होते हैं तब आपकी बातें कोई और भी सुन रहा होता है. जी हां अगर आपके फोन में फेसबुक का मैसेंजर ऐप है तो सावधान हो जाए. क्योंकि आपके फोन में इंस्टॉल फेसबुक ऐप आपकी बाते फेसबुक तक पहुंचा रहा होता है. चौंकिए गए ना, चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है.एक यूट्यूब यूजर नेवीलि ने अपने मोबाइल के से एक छोटा सा प्रयोग किया था. ये प्रयोग किया क्योंकि उसे शक था कि फोन से की गई बातें फेसबुक तक पहुंच रही हैं और ये बाते उस वक्त भी पहुंचती है जब आप फोन पर किसी से बात नहीं कर रहे होते. इसके बाद नेवेली ने इस प्रयोग को करने का निर्णय लिया.
Total Downloads: 176
नेवीलि के कहा कि ‘जब मैं और मेरी पत्नी किसी वस्तु के बारे में बात कर रहे थे जिसको हमने कभी ऑनलाइन सर्च नहीं किया था. उस वक्त मेरा फोन हमारे पीछे ही रखा हुआ था. दो दिन बाद हम देखते हैं कि हमारे फेसबुक पर आने वाले विज्ञापन पूरी तरह चेंज हो गए हैं. हम बिल्ली के खिलाने वाले खाने की बात कर रहे थे और उसी के विज्ञापन दो दिन बाद हमारी फेसबुक पर थे’.

नेविल ने कहा कि उनके पास कोई बिल्ली नहीं है और ना ही उन्होनें कभी ऑनलाइन बिल्ली के खाने की सर्च की लेकिन उस दौरान हुई बातचीत में हमारे अलावा घर में हमारा फोन ही था. बातचीत के बाद से ही मेरे फेसबुक अकाउंट पर बिल्लियों को खिलाए जाने वाले खाने के विज्ञापन आने लगे.
ये बात बहुत से लोगों को बुरी तरह डरा सकती है. ऐसे वक्त में फेसबुक पर आए मैसेज हम बिना मैसेंजर ऐप डाउनलोड किए नहीं पढ़ सकते. आज विश्व भर में फेसबुक का इस्तेमाल करीब 900 मिलियन लोग करते हैं जिसमें भारत में भी बहुत बडी संख्या में लोग इस ऐप का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में ये बात डराने वाली ही है. आपको बता दें कि फेसबुक के मैसेंजर ऐप की जो शर्ते हैं वो जल्द ही सामने आई हैं और फोन से इस तरह की जासूसी के पीछे का मकसद अपने फेसबुक यूजर्स तक अपने मैसेज पहुंचाने के लिए होना बताया है.
अगर आप भी फेसबुक मैसेंजर ऐप यूज करते हैं तो सावधान हो जाएं क्योंकि इस ऐप की शर्तें आपके फोन से कॉल, कैमरा, और ऑडियो आदि को रिकॉर्ड करने की परमिशन देता है. साथ ही ऐप की शर्तों में ये बात बिलकुल साफ तौर पर कही गई है कि फेसबुक आपकी मर्जी के बिना कभी भी आपके फोन से ऑडियो रिकॉर्ड कर सकता है.
बेशक फेसबुक कह रहा है कि वो इस तकनीक को अपने ग्राहकों की सुविधा के अनुसार उनको विज्ञापन देने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन गंभीर सवाल ये उठता है कि वो इस तकनीक का इस्तेमाल और किस-किस काम में कर रहे हैं. अंत में बस यही बताना चाहेंगे कि अगर आप भी इस्तेमाल करते हैं फेसबुक का मैसेंजर ऐप तो आपको भी सावधान होने की जरुरत है.

