बिहार सरकार और केंद्र सरकार शिव भक्तों को शिवलिंग के दर्शन कराने की तैयारी में है. पर्यटन विभाग और रेलवे के संयुक्त तत्वावधान में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना शुरू करने की तैयारी हो रही है. योजना के मुताबिक तीर्थ यात्रियों को सरकार अपने खर्चे पर यात्रा कराएगी.
Total Downloads: 102
इसके लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से बिहार सरकार को एक प्रस्ताव भेजा गया है. इसके तहत तीर्थ यात्रियों को शिवलिंग दर्शन कराए जाने की योजना है. योजना का नाम मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना रखा गया है.

रेलवे की ओर से भेजे गए प्रस्ताव में कहा गया है कि मध्यप्रदेश, छ्त्तीसगढ़ और झारखंड के तर्ज पर बिहार में भी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की शुरुआत की जाए. इस मामले में पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने बताया कि हर साल तीन हजार तीर्थ यात्रियों को परिभ्रमण कराया जाएगा.

3000 तीर्थ यात्रियों में 2000 हिंदू और 1000 सूफी तीर्थ यात्रियों का परिभ्रमण कराएंगे. होंगे. पर्यटन मंत्री ने कहा कि तीर्थ यात्रियों का सारा खर्च बिहार सरकार और केंद्र सरकार मिलकर उठाएगी. तीर्थ यात्रियों को उज्जैन के महाकालेश्वर, गुजरात के सोमनाथ मंदिर और द्वारका के दर्शन कराए जाएंगे.

