भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए अपने नियमों में कई बदलाव किए हैं। रेलवे ने कैशलेस टिकटिंग को बढावा देने के लिए पुरस्कार योजना शुरू की है। इसके तहत अगर कोई यात्री भीम ऐप के माध्यम से टिकट बुक करवाता है तो वह मुफ्त में सफर कर सकता है।
Total Downloads: 117
– इस योजना का पहला ड्रॉ नवंबर में खोला जाएगा।
– आईआरसीटीसी ने भीम ऐप के माध्यम से ई-टिकट बनवाने वाले पांच यात्रियों को लॉटरी के माध्यम से पुरस्कार देने की योजना शुरू की है। इस योजना के तहत जिन पांच यात्रियों का नाम लॉटरी में आएगा, उन्हें उनके मनपसंद स्थान की फ्री में यात्रा करवाई जाएगी।

ये हुए बदलाव…
– एसी कोच के हर यात्री का आईडी अब चेक किया जाएगा। कई यात्री एक ही पीएनआर पर यात्रा करते हैं और उनमें से एक का आईडी लेकर वे चलते हैं। अब ऐसा नहीं हो सकेगा, एक पीएनआर पर यात्रा करने वाले हर यात्री का आईडी चेक किया जाएगा। नए टाइम-टेबल के साथ ही एक नवंबर से सभी ट्रेनों में जरूरी किया जा रहा है।
– दिसंबर के अंत से ट्रेनों की स्लीपर श्रेणी में भी हर यात्री का आईडी चेक किया जाने लगेगा। नवंबर में विभिन्न जोन के अंतर्गत कार्यरत चेकिंग स्टाफ को एडजस्ट करने के बाद यह नियम स्लीपर श्रेणी में भी लागू कर दिया जाएगा।
-देश के कई रेलवे स्टेशन पर मौजूद विंडो से अब एक मिनट के भीतर जनरल टिकट बन सकेगा। इसके लिए रेलवे ने ‘सुपर टॉप’ नाम से जनरल टिकट के लिए नया सॉफ्टवेयर इन्स्टॉल करने का निर्णय लिया है।
– वर्तमान में किसी भी स्टेशन की विंडो से जनरल टिकट बनवाने में दो से पांच मिनट तक का समय लग जाता है। सबसे ज्यादा समय यात्री द्वारा मांगे गए स्टेशन का नाम कम्प्यूटर में तलाशने में काउंटर पर बैठे बुकिंग क्लर्क को लग जाता है। इसी समस्या को दूर करने के लिए यह नई व्यवस्था की गई है।

