नवगछिया : नवगछिया में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री माननीय अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि अब भारत में गरीबों के स्वास्थ्य की रक्षा आयुष्मान भारत की मोदी केयर योजना करेगा. भागलपुर जाने के क्रम में नवगछिया पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री माननीय अश्विनी कुमार चौबे का भाजपा एवं जदयू कार्यकर्ताओं ने नवगछिया रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया. उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने स्वस्थ भारत की कल्पना की है

गरीबों के लिए भारत 2022 तक कैसे आयुष्मान भारत बने. यह कल्पना हमने किया है. विश्व में पहला उदाहरण है कि दस करोड़ परिवार के पचास करोड़ गरीब लोगों जो इलाज के अभाव में दम तोड़ देते हैं ऐसे गरीबों के इलाज के लिए हमारी सरकार प्रधानमंत्री मोदी जी ने जो योजना शुरू की है. यह योजना मोदी केयर के नाम से जाना जायेगा. पूरे देश में पंद्रह हजार सब सेंटर को उन्नत सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा. जहां पर बारह प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होगी. इसके लिए सरकार ने बारह सौ करोड़ बजट का प्रावधान किया है.

2025 तक टीबी मुक्त भारत बनाने का लक्ष्य माननीय प्रधानमंत्री ने रखा है. टीबी मरीजों को मुफ्त इलाज के साथ साथ पोषाहारके लिए पाँच सौ प्रतिमाह सरकार देगी. आयुष नीति 2017 में सभी भयानक बीमारी के इलाज की व्यवस्था सरकार ने की है स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत स्वच्छ रहने पर आधी बीमारी स्वतः खत्म हो जाएगी, प्रधानमंत्री जी का सपना है. स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत कुशल भारत तभी होगा हमारा श्रेष्ठ भारत किसी भी योजनाओं में पैसे की कमी नहीं होगी देश में 24 मेडिकल कॉलेज खुलेंगे जिसमें 5 मेडिकल कॉलेज बिहार में 77 सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाया जाएगा.

एक हॉस्पिटल भागलपुर में भी बनेगा, छः एम्स अभी देश में हैं 20 नए एम्स बनाने का लक्ष्य रखा गया है जो 2022 तक चालू हो जाएगा पटना एम्स में 13 तारीख को ब्लड बैंक इमरजेंसी जैसी सेवा का उद्घाटन हम करेंगे जिससे बिहारवासी को बड़े बीमारियों के लिए दिल्ली एम्स जाने का जरूरत नहीं पड़ेगी. हमें विश्वास है कि आने वाले दिनों में सारी समस्याओं का समाधान होगा और गांव गांव में अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिलेगी

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *