नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के राजेंद्र कॉलोनी में घरेलू विवाद में एक पति ने अपनी ही पत्नी को गोली मार दी. गनिमत थी कि गोली पत्नी को नहीं लगी और गोली चलने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है. जानकारी मिली है कि नवगछिया के राजेंद्र कॉलोनी निवासी मिथुन कुमार साह उर्फ सागर और उसकी पत्नी रूपम कुमारी के बीच विगत दिनों से विवाद चल रहा था.

– घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को मारी गोली, बाल बाल बची महिला

– कई दिनों से हो रहा था विवाद, आज पति ने चला दी गोली, सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

– नवगछिया के राजेंद्र कॉलोनी की घटना

गुरूवार को विवाद काफी बढ़ गया और गुस्से में आ कर मिथुन ने रूपम पर गोली चला दी. रूपम को गोली लगी नहीं और गोली चलते ही वह चिल्लाते हुए बाहर निकली. पति पर आरोप है कि गोली नहीं लगने के बाद मिथुन ने बुरी तरह से रूपम की पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गयी है. स्थानीय लोगों की मानें तो गोली चलने की आवाज सुन कर वे लोग मिथुन के घर पास गये तो सारा माजरा उनलोगों को समझ में आ गया. मिथुन के हाथ में हथियार था इसलिए कोई भी उसे समझाने, बुझाने की हिम्मत नहीं कर रहा था.

अंतत: लोगों ने जब पुलिस को सूचना दी तो मौके पर तुरंत पहुंची पुलिस ने मिथुन को गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के क्रम में मिथुन के पास से हथियार बरामद किये गये. दूसरी तरफ परिजनों ने रूपम का इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया है. रूपम की हालत सामान्य है. यह भी जानकारी मिली है कि रूपम कई दिनों से अपने मायके में थी. वह बुधवार को ही अपने मायके खरीक के दादपुर गांव से राजेंद्र कॉलोनी लाया था.

आने के बाद से ही किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो रहा था. रूपम के मायके वालों का कहना है कि पांच साल पहले ही रूपम की शादी मिथुन के साथ् हुई है. शादी के बाद एक पुत्र भी है. शादी के बाद से ही मिथुन दहेज की मांग कर रहा था. मायके वालों का कहना है कि वे लोग दहेज देने में समक्ष नहीं है इसलिए दहेज देने से इनकार कर दिया तो रूपम को हर तरह से प्रताड़ित किया जाने लगा. नवगछिया के थानाध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद ने कहा कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की छानबीन की जा रही है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *