नवगछिया : नवगछिया प्रखंड के साहू परवत्ता में युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का अध्यक्षता पूर्व मुखिया अवधेश साहू ने किया संचालन अनिल झा ने किया. युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के लोग बेवजह बिहार में सत्ता के लिए लार टपका रहे है महागठबंधन अटूट है और रहेगा.

राजद प्रमुख श्री लालू प्रसाद एवं उनके परिवार पर सिलसिलेवार चल रही विद्वेषपूर्ण कार्रवाई की निंदा करते हुए सांसद श्री बुलो मंडल ने कहा कि लोकतंत्र की बुनियाद जनता की अदालत में जनादेश के जरिये परास्त करने में पराजित नरेन्द्र मोदी और अमित शाह सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर लोकतांत्रिक मूल्यों को वहशी, मूल्यविहीन, संघ की अनुषांगिक तरीके से धवस्त करने में लगे हैं.

सांसद ने कहा कि ईडी और सीबीआई संघ और भाजपा के अनुषंगिक इकाई के रूप में काम कर रही है और विपक्षी पार्टियों और नेताओं को निशाना बना रही है.

वह भाजपा की तानाशाही और मूल विहिन राजनीति का उत्कृष्ट नमूना है. सांसद ने कहा कि बिहार आन्दोलन की धरती रही है और लालू जी सामंती शक्तियों के खिलाफ डंके की चोट पर लड़ने वाले एक मात्र नेता हैं जिसने भाजपा के रथ का बिहार की धरती पर चक्का जाम किया है. इसी क्रम में 27 अगस्त, 2017 की प्रस्तावित रैली को धवस्त करने की भाजपा की कोशिश पुनः नाकाम और नेस्तनाबूद होगी. श्री सांसद ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार का उल्टी गिनती शुरू हो गया है उसको अंजाम तक लालू जी की अगुवाई में मोदी की सरकार को उखाड़ फेकेंगे. अतः 27 अगस्त, 2017 की रैली हर हाल में मुक्कमल, कामयाब और शानदार सफल होगी. मौके पर आनन्द साहु सुजीत मंडल, डॉ तिरुपतिनाथ यादव, नंदू यादव, संजय मंडल, अमित कुमार, गुड्डू यादव, मो.इरशाद, मो.उस्मान मोo आजाद अंसारी मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu
jojobet giriş, jojobet giris, jojobet, jojobet guncel giris
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil