नवगछिया : मोहन पोद्दार, पूरे नवगछिया में हनुमान जयंती पूरी श्रद्धा और उल्लास से मनाई जा रही है। पंचमुखी बाला जी, रेलवे स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर में आज विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। अहले सुबह से ही भगवान हनुमान के दर्शन के लिए भक्तोें की लंबी लाइन लगी हुई है।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 572

मंगलवार का दिन और इस बार खास संयोग होने की वजह से हनुमान जयन्ती धूमधाम से मनाई जा रही है। अजीत बाबा के मुताबिक इस बार नक्षत्रों के सुयोग के दुुर्लभ संयोग बने हैं, जिसके कारण हनुमान जयंती खास है।

ज्योतिषाचार्य दयानंद पाण्डेय ने बताया कि आज के दिन खास संयोगयुक्त राज योग सूर्योदय से ही आरंभ हुआ है, जो दिन में 11.38 बजे तक रहा। इसी राजयोग के कारण इस बार की जंयती बहुत खास है। 120 सालों के बाद इस साल की हनुमान जयंती पर बड़े ही खास संयोग बन रहे हैं। इसलिए इस दिन हनुमानजी की पूजा-अर्चना से भक्तों पर ख़ास अनुकम्पा होगी।

हनुमान जी को शिवजी का ग्यारहवां अवतार माना जाता है। हिन्दू मान्यतानुसार रुद्रावतार भगवान हनुमान माता अंजनी और वानर राज केसरी के पुत्र हैं। हनुमान जी की जन्मतिथि पर कई मतभेद हैं लेकिन अधिकतर लोग चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को ही हनुमान जयंती के रूप में मानते हैं। हनुमान जी के जन्म का वर्णन वायु- पुराण में किया गया है।

इस दिन वाल्मीकि रामायण तुलसीकृत श्री राम चरित्र मानस के सुंदरकांड का या हनुमान चालीसा के अखंड पाठ का आयोजन करना चाहिए। हनुमान जी का गुणगान भजन एवं कीर्तन करना चाहिए। हनुमान जी के विग्रह का सिंदूर श्रंगार करना चाहिए। नैवेद्य मे गुड, भीगा चना या भुना चना तथा बेसन के लड्डू रखना चाहिए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *