दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ असम की कोर्ट ने गिरफ्तारी का जमानती वारंट जारी किया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 382
असम कोर्ट ने केजरीवाल के खिलाफ यह वारंट पीएम मोदी की शैक्षणिक योग्यता पर टिप्पणी के मामले में किया है।
गौरतलब है कि पीएम मोदी की शैक्षणिक योग्यता पर टिप्पणी करने के मामले में केजरीवाल पर मानहानि का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले की पिछली सुनवाई में केजरीवाल कोर्ट में हाजिर नहीं हुए।

इस पर कोर्ट ने केजरीवाल के खिलाफ गिरफ्तारी का जमानती वारंट जारी किया है। केजरीवाल ने कोर्ट से पेशी के लिए और समय मांगा था, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
