ढोलबज्जा: नवगछिया प्रखंड के कोसी नदी पर बने बाबा बिशु राउत पुल के उतरी छोड के समीप, फोरलेन सडकों पर से गुरूवार के दिन, नवगछिया नवादा निवासी मणिकलाल यादव के किडनैप किया गया ट्रेक्टर बीआर 10 जीए 5902 को गुप्त सूचना के आधार पर कदवा ओपी थानाध्यक्ष प्रेम कुमार साह ने बिहपुर थाना क्षेत्र के दुमुही सोनवर्षा चौक से लवारिस रूप में बरामद कर लिया. मालूम हो कि वह ट्रेक्टर खरीक के ड्राइवर कैलाश चौधरी चलाता था. उसने बीते गुरुवार के दिन करीब दस बजे नवगछिया रैक प्वाइंट से सिमेंट लेकर बिहारीगंज गया था.
Total Downloads: 387
जहां से गाडी अनलोडिंग कर लौट रहे कैलाश करीब पांच बजे शाम को जब भटगामा जीरोमाइल पहुंचा तो देखा कि एक बोलेरो उसके पीछे पीछे आ रही है. जब कैलाश पुल के करीब पहुंचा तो, उससे पाच सौ मीटर पहले हीं बोलेरो सवार अज्ञात लोगों ने मेरे गाडी का ओभरटेक कर, मेरी गाडी रोक दी. सभी हथियार से लेस अपराधियों ने मुझे गाडी से नीचे खींचकर अपने गाडी में बैठा लिया.

और उसमे से एक आदमी ट्रेक्टर लेकर नवगछिया जीरोमाइल की ओर चला गया. मुझे भी हाथ पैर बांधे उसी दिशा की ओर ले जाकर जीरोमाइल के पास छोड दिया. उक्त घटना की जानकारी फोन पर दिए जाने के बाद, अगले दिन गाडी मालिक मणिकलाल यादव ने कदवा थाने पहुंच कर, ड्राइवर कैलाश चौधरी के द्वारा मामला दर्ज करवाया था. जिस पुलिस छापेमारी कर रही थी.

