एक तरफ जहां दो साध्वियों से बलात्कार केस में गुरमीत राम रहीम रोहतक जेल में बंद है, वहीं दूसरी तरफ उसकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत इंसा पंचकूला में हिंसा भड़काने के आरोप में जेल की हवा खा रही है। इना सब कुछ होने के बावजूद भी विवाद पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रहा है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, हनीप्रीत की मां आशा तनेजा ने पांच करोड़ का मानहानि नोटिस फिल्म एक्ट्रेस राखी सावंत को भेजा है। राखी सावंत एक फिल्म में हनीप्रीत का रोल कर रही है। उसने धमकी दी है कि फिल्म के अंदर वह दोनों का खुलासा करके रख देगी।

इससे पहले अक्टूबर में हनीप्रीत की गिरफ्तारी के बाद राखी सावंत ने कहा था कि वह गुरमीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी को पिछले कुछ वर्षों से काफी नजदीक से जानती है। राखी ने कहा- “हां, मैं हनीप्रीत का रोल रह रही हूं। मैं उसे पिछले सात-आठ वर्षों से जानती हूं। मैं उसकी हर एक बात जानती हूं। अब वह गिरफ्तार हो चुकी है। मैं फिल्म का अंत बदल दूंगी जिसमें उसकी गिरफ्तारी की जगह गुरमीत के हाथों उसकी हत्या दिखाया जाएगा।”

गौरतलब है कि राखी सावंत ने अक्टूबर में यह आरोप लगाया था कि गुरमीत राम रहीम से वह कई बार मिली थी और वह उससे संबंध बनाने का इच्छुक था। राखी ने आगे कहा था कि बाबा मुझे चाहते थे लेकिन हनीप्रीत ने राम रहीम को चेताया था कि वह राखी के करीब ना जाए क्योंकि वह उसे भविष्य में किसी बड़ी मुसीबत में डाल देगी। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को साध्वियों से बलात्कार के जुर्म में पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने 20 साल की कड़ी कैद की सज़ा सुनाई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *