रघुवंश प्रसाद सिंह ने रविवार को रांची में मीडिया से कहा कि कोर्ट ने चारा घोटाला में शनिवार को लालू प्रसाद यादव को दोषी करार दिया। उन्‍हें तीन जनवरी को सजा सुनाई जाएगी। लेकिन 1.76 लाख करोड़ के टूजी घोटाला में जज ने सीबीआइ ने बखिया उघेड़ दी। हाल ही में आदर्श घोटाला में भी अशोक च्वहान पर भी मुकदमा काे गलत माना गया। लेकिन, सीबीआइ ने केंद्र सरकार का विरोध करने के कारण लालू को बेवजह फंसाया।

राष्‍ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा है कि चारा घोटाला की जांच कर चुके आइपीएस अधिकारी एपी दुराई ने अपनी आत्‍मकथा में लालू प्रसाद को निर्दोष बताया है। रघुवंश के अनुसार दुराई ने लिखा है कि लालू को उनके कुछ राजनीतिक दुश्‍मनों ने जान-बूझकर फंसाया, जिसके स्‍पष्‍ट कारण थे।

रघुवंश प्रसाद ने कहा कि केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार सीबीआइ को हथियार बना लालू प्रसाद यादव के खिलाफ साजिश कर रही है। लेकिन, राजद झुकने वाला नहीं। यह जनता की लड़ाई है।

रघुवंश ने पूरी जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाया:

चारा घोटाला की ही जांच कर चुके आइपीएस अधिकारी एपी दुराई ने अपनी आत्‍मकथा में इस घोटाले की जांच की पोल खोलकर रख दी है। अपनी किताब में एपी दुराई ने लिखा है कि लालू प्रसाद को उनके दुश्‍मनों ने छल कर फंसाया। दुराई स्‍पष्‍ट लिखते हैं कि लालू को फंसाने की साजिश की गई। लालू ने ही चारा घोटाला को उजागर किया, उन्‍हें ही चारा चोर घोषित किया गया।

रघुवंश के अनुसार दुराई इसके कारण भी बताते हैं। लालू ने लालकृष्‍ण आडवाणी का राम रथ रोका था। उन्‍होंने मंडल कमीशन व आरक्षण को ले पूरी ताकत लगा दी। इससे परेशान राजनीतिक तत्‍वों ने साजिश रची, जिसके शिकार लालू हो गए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *