नवगछिया: अंजनी कश्यप, टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज़ शिखर धवन ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार शतक जमाया। धवन के वनडे करियर का ये 10वां शतक रहा। ये सेंचुरी जमाने के लिए धवन ने 112 गेंदों का सामना किया और इस पारी में उनके बल्ले से 13 चौके निकले। धवन का पारी पर तब ब्रेक लग गया जब वो लसिथ मलिंगा की गेंद पर मेंडिस को कैच दे बैठे, लेकिन आउट होेने से पहले उन्होंने 128 गेंदों पर 125 रन का पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 15 चौके और एक सिक्स भी देखने को मिला।
इसलिए खास है धवन का ये शतक
शिखर धवन का चैंपियंस ट्रॉफी में तीसरा शतक है। इस शतक को जमाने के साथ ही धवन ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और द.अफ्रीका के ओपनिंग बल्लेबाज़ हर्शल गिब्स की भी बराबरी कर ली है। इन दोनों धुरंधरों ने भी चैंपियंस ट्रॉफी में 3-3 शतक जमाए हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी का चमकता सितारा
ये कहना गलत नहीं होगा कि शिखर धवन को चैंपियंस ट्रॉफी का टूर्नामेंट खूब रास आता है। पिछली बार 2013 में खेले गए टूर्नामेंट में भी धवन न चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ थे। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया के गब्बर ने 5 मैचों में 363 रन बनाए थे। इतने रन बनाने के लिए धवन ने 2 शतक और 1 अर्धशतक भी जमाया था। तभी तो वो उस टूर्नामेंट के प्लेयर ऑफ द सीरीज़ भी रहे थे।
Total Downloads: 378

इस मामले मे तीसरे नंबर पर आए धवन
शिखर धवन वनडे में सबसे तेज़ दसवीं सेंचुरी बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। धवन ने अपनी वनडे सेंचुरी बनाने के लिए 77 पारियां खेली है, जबकि इस लिस्ट में पहले दो नंबरों पर द. अफ्रीका के बल्लेबाज़ हैं। पहले नंबर पर डि कॉक हैं जिन्होंने अपना वनडे करियर का दसवां शतक जमाने के लिए 55 पारी खेली, तो वहीं अमला ने ये उपलब्धि 57 पारियों में हासिल की।
