पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को शिक्षा मंत्री और बोर्ड अध्यक्ष के साथ बैठक की। इस बैठक में सीएम ने रिजल्ट पर नाराजगी जताई है। नीतीश कुमार ने शिक्षकों की जिम्मेदारी तय की जाने की बात की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक महीने में इंटर कॉपियों का पुनर्मूल्यांकन करने के आदेश दिए हैं। हालांकि, जो छात्र इसके लिए आवेदन करेंगे, उनकी ही कॉपी दोबारा जांची जाएगी।

बता दें कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मंगलवार को इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी किया था। पिछली बार के मुकाबले इस बार तीनों संकायों के रिजल्ट में भारी गिरावट हुई है। इस बार साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों को मिलाकर सफलता का कुल प्रतिशत 35.24 रहा है। रिजल्ट में गिरावट का कारण परीक्षा में सख्ती और कॉपी के मूल्यांकन में विशेष निगरानी माना जा रहा है।
अनुतीर्ण हुए छात्रों ने किया हंगामा
रिजल्ट में अनुतीर्ण हुए छात्रों ने बुधवार को हंगामा किया। काफी संख्या में बिहार परीक्षा समिती कार्यालय के सामने पहुंचकर छात्रों ने प्रदर्शन किया। बिहार बोर्ड कार्यालय के बाहर सैकड़ों की संख्या में छात्र जुटे और बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों में लड़कियां भी शामिल हैं

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *