पटना : स्क्रूटनी में किसी स्तर पर त्रुटि नहीं हो इसे लेकर तीन स्तर पर कॉपियों की जांच की जा रही है। केंद्राधीक्षकों ने बताया कि परीक्षक के स्तर पर दो बार कॉपी की जांच की जा रही है। इसके बाद मुख्य परीक्षक अपने स्तर से फाइनल टच देते हैं। सीसीटीवी कैमरे और वीडियोग्राफी से स्क्रूटनी की निगरानी की जा रही है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

इंटर स्क्रूटनी का रिजल्ट सोमवार से हर दिन जारी होगा। इसकी जानकारी परीक्षार्थियों को बोर्ड की वेबसाइट  पर दी जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन में मोबाइल नंबर दर्ज कराया है उन्हें एसएमएस से रिजल्ट की सूचना दी जाएगी। ई-मेल पर भी अपडेट मा‌र्क्स शीट का लिंक भेजा जाएगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि जेईई, नीट सहित उच्च शिक्षण संस्थानों की प्रवेश परीक्षा में सफल परीक्षार्थियों की स्क्रूटनी प्राथमिकता के आधार पर पूरी की जाएगी। 15 जून तक जेईई और अन्य परीक्षाओं में सफल अभ्यर्थियों की स्क्रूटनी का काम पूरा कर लिया जाएगा। स्क्रूटनी के लिए 12 जून तक ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

एक विषय वाले परीक्षार्थियों का रिजल्ट पहले

जिन अभ्यर्थियों ने एक विषय में स्क्रूटनी के लिए आवेदन दिया है उनका रिजल्ट पहले जारी कर दिया जाएगा। बोर्ड अध्यक्ष के अनुसार आवेदन मिलते ही स्क्रूटनी के लिए केंद्रों पर संबंधित कॉपी का बार कोड भेज दिया जा रहा है। दो या दो से अधिक विषयों में आवेदन करने वाले परीक्षार्थियों के रिजल्ट में थोड़ा समय लगेगा। सभी कॉपियों की स्क्रूटनी होने के बाद फाइनल रिजल्ट वेबसाइट पर अपडेट किया जाएगा।

2.3 लाख परीक्षार्थी दे चुके हैं आवेदन

स्क्रूटनी के लिए शनिवार 12 बजे तक 2,30,598 परीक्षार्थी आवेदन कर चुके हैं। बोर्ड को 1139 ऑफलाइन और 2,287,03 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके आधार पर बोर्ड को 5,08,718 कॉपियों की स्क्रूटनी के लिए आवेदन मिल चुके हैं।

साइंस में सबसे अधिक आवेदन

साइंस के परीक्षार्थियों ने स्क्रूटनी के लिए सबसे अधिक आवेदन दिया है। बोर्ड अध्यक्ष के अनुसार विज्ञान की 4,05,237 कॉपियों की स्क्रूटनी के लिए आवेदन मिले हैं। वहीं, आ‌र्ट्स में 87,892, कॉमर्स में 10,446 और वोकेशनल में 180 कॉपियों की स्क्रूटनी के लिए परीक्षार्थियों ने आवेदन दिए हैं।

केंद्रों पर 3,89,257 बार कोड भेजे गए

शनिवार तक बोर्ड ने मूल्यांकन केंद्रों पर स्क्रूटनी के लिए 3,89,257 कॉपियों का बार कोड भेज दिया है। स्क्रूटनी के लिए 35 जिलों में 73 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 30 जिलों के केंद्रों पर स्क्रूटनी का काम शुक्रवार को शुरू हो गया था। वहीं, पटना, अररिया, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा में शनिवार से स्क्रूटनी का कार्य शुरू हुआ।

पहले दिन 668 कॉपियों की हुई स्क्रूटनी

पहले दिन 10 जिलों के विभिन्न केंद्रों पर 668 कॉपियों की स्क्रूटनी हुई। बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि दूसरे दिन दस हजार से ज्यादा कॉपियों की स्क्रूटनी हुई। राजधानी के पटना हाईस्कूल सहित तीन केंद्रों पर 300 से अधिक कॉपियों की स्क्रूटनी हुई। शहर में स्क्रूटनी के लिए सात केंद्र बनाए गए हैं।

केंद्रों पर बढ़ाए जाएंगे परीक्षक

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि शनिवार को सभी केंद्रों पर परीक्षकों ने योगदान दिया है। जिन केंद्रों पर स्क्रूटनी के अधिक आवेदन मिलेंगे, वहां आवश्यकतानुसार परीक्षकों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

तीन स्तर पर कॉपियों हो रही जांच

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet