नवगछिया : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की हाईस्कूल (10वीं) का रिजल्ट 20 को जारी होगा। बोर्ड की सूचना के अनुसार, 10वीं का रिजल्ट 20 जून को आएगा। ये रिजल्ट बेवसाइट पर उपलब्ध होगा।
Total Downloads: 380
यह रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.biharboard.ac.in पर जारी किए जाएंगे। रिजल्ट जारी होने के साथ ही छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।बिहार बोड के 12वीं का रिजल्ट और यूपी बोर्ड के लाखों छात्रों ने हमारी वेबसाइट पर रिजल्ट चेक किया।

ऐसे देखें अपना रिजल्ट-
1- www.biharboard.ac.in पर जाएं
2- इसके बाद 10th results 2017 वाले लिंक पर क्लिक करें।
3- लिंक खुलने पर यहां अपना रोल नंबर और अन्य सूचनाए दर्ज करें
4- इसके बाद सब्मिट बटन पर क्लिक करें।
5- अब रिजल्ट आपके सामने होगा जिसे आप प्रिंट कर सकते हैं या स्क्रीन शॉट ले सकते हैं।
बिहार स्कूल ऑफ एजुकेशन बोर्ड राज्य में मैट्रिक (10वीं) का आयोजन करता है। बिहार बोर्ड दसवीं की परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू हुई थी जो 8 मार्च तक चलीं। बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा का आयोजन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति करती है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा 10वीं बोर्ड की परीक्षा का आयोजन अमूमन हर साल फरवरी-मार्च के महीने में किया जाता है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का मुख्यालय पटना में है। इसकी स्थापना 1952 में हुई थी। इस के तहत नौ क्षेत्रीय कार्यालय (पूर्णिया, मुंगेर, भागलपुर, कोशी, तिरहुत, दरभंगा, पटना, मगध और सारन) आते हैं। 10वीं बोर्ड के रिजल्ट भी इन्हीं क्षेत्रीय कार्यालयों के अनुसार ही जारी किए जाते हैं।

