नवगछिया  : असोम के केंद्रीय रेल राज्यमंत्री राजन गोहेन नवगछिया में भारतीय जनता पार्टी व रेलवे द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने जानकारी देते हुए कहा कि रेलवे द्वारा और स्थानीय भाजपा कमेटी के द्वारा कार्यक्रमों की तैयारी शुरु कर दी गई है.

Whatsapp group Join

इस अवसर पर केंद्र सरकार के 3 वर्ष पूरा होने पर सरकार की उपलब्धियों के बारे में परिचर्चा भी की जाएगी. जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय रेल राज्यमंत्री से नवगछिया के लोगों को काफी उम्मीदें हैं. उन्हें उम्मीद है कि खासकर नवगछिया स्टेशन पर और ज्यादा यात्री सुविधाओं की बढ़ोतरी की जाएगी. इसके लिए वे लोग मंत्री के समक्ष मांग पत्र भी रखेंगे.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *