नवगछिया : नवगछिया प्रखंड के जगतपुर गांव के ग्राउंड पर आयोजित टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फ़ाइनल मैच में नवगछिया की टीम ने जगतपुर गांव की टीम को 60 रनों से पराजित कर दिया है. मैन आफ द मैच विजेता टीम के हनी सिंह को चुना गया.
Total Downloads: 382
हनी ने मैदान के चारो ओर स्ट्रोक लगा कर सर्वाधिक 90 रन बनाए. मैन ऑफ द सिरीज खिलाड़ी संतोष कुमार को दिया गया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी कर रही नवगछिया की टीम ने निर्धारित ओवर में 183 रनों का स्कोर खड़ा किया. जबाव में खेल रहे जगतपुर की टीम 123 रनों पर सिमट गयी. खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण मुखिया सोनी भारती और मुखिया प्रतिनिधि व समाजसेवी प्रदीप कुमार यादव ने किया. मौके पर मुखिया सोनी भारती ने इस अवसर पर अपने संबोधन में खेल की महत्ता पर प्रकाश डाला और खिलाड़ियों की हौसलाफजाई की.
