नारायणपुर :प्रखंड के जयप्रकाश महाविद्यालय नारायणपुर में मंगलवार को तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता समापन समारोह में फाइनल खो – खो प्रतियोगिता में पीवीसी टीम ने सरोजनी नायडू टीम को 9_6से हराकर विजय हासिल किया.

पीवीसी टीम के कप्तान शर्मिला कुमारी एवं सरोजनी नायडू टीम के खिलाड़ी मुस्कान कुमारी ने बहुत अच्छा प्रदर्शन दिखाई. सुप्रिया, करिश्मा, गुंजन, निकेता, टुसी ,पूजा,महारानी सहित अन्य ने विभिन्न खेलों में प्रथम स्थान से पुरस्कृत हुए. मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय खेल विभाग के सचिव डाॅ सदानंद झा ,डॉ मिहिर मिश्र सुमन,प्राचार्य बिभांशु मंडल,प्रो नलिन कुमार के द्वारा दीपप्रज्वलित कर किया. मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय खेल विभाग के सचिव डॉ सदानंद झा अपने हाथों से विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया. सचिव डॉ झा ने सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय पात्र किये. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में होते हुए भी यहाँ के छात्र छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिता में बढचढ कर हिस्सा लिया जो कि काफी सराहनीय है. महाविद्यालय के खेल संसाधन में जो भी कमी है  विश्वविद्यालय स्तर पर पूरा की जाएगी।सबौर काॅलेज के प्राचार्य ने कहा यहाँ अगर एनसीसी की व्यवस्था हो जाएगी तो यहाँ के छात्र और भी अनुशासित होंगे. तीन दिवसीय वार्षिक खेल के अंतिम दिन बाॅलीबाॅल, बाॅलबेडमिंटन ,खो-खो, एवं कबड्डी के पुरुष वर्गीय खेलों का आयोजन किया गया. जिसमें कुमार शुभम ,जेम्स, क्षितिज, मनीष, विश्वजीत ,हंसराज चितरंजन ने बेहतर प्रदर्शन किया. आयोजन को सफल बनाने में प्राचार्य बिभांशु मंडल,प्रो नलिनी कुमार, डॉ आर के श्रीवास्तव, डॉ राजवंस यादव, प्रो शैलेन्द्र कुमार, प्रो सत्येंद्र कुमार, डॉ राजकिशोर महतो, डॉ राजीव कुमार, अबुल आसिम, गौतम प्रितम, ज्ञानदेव, जुल्फीकार अली, धिरेन्द्र झा, सुबोध यादव, सुनील यादव, अमोल यादव सहित अन्य ने अहम भुमीका निभाई. मौके पर   डॉ सुशील मंडल, डॉ अनिल मंडल,डॉ अशोक मंडल, डॉ अमरेन्द्र शर्मा, बिन्देश्वरी सिंह आदि मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *