नवगछिया: शराबबंदी के समर्थन में मद्य निषेध दिवस पर आयोजित मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए युवा जदयू जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती के तत्वाधान में मॉडर्न वैभव पब्लिक स्कूल भवानीपुर के प्राचार्य विश्वास झा के सहयोग एवं युवाओं की मौजूदगी में ग्रामीणों को जागरुक करने हेतु बैठक आयोजित की गई. जिसमे दिनांक 19 जनवरी को भवानीपुर गांव में ग्रामीणों को जागरुक करने के लिए मद्य निषेध रैली मॉडर्न वैभव पब्लिक स्कूल के बच्चों तथा युवा जिलाध्यक्ष की उपस्थिति में पूरे गांव का भ्रमण कर मुख्यमंत्री के सपने को साकार किया जाएगा वहीं मद्य निषेध का नारा है खुशहाल बिहार हमारा है” का स्लोगन दीवारों पर लिखने का भी निर्णय लिया गया. जिसमें युवाओं का जोर शोर से सहयोग रहेगा इस बैठक में उपस्थित संदीप मिथलेश, रंजीत, रुपेश, दिलखुश, अंकित, वीरेंद्र, रितेश, आशीष, अमर, किरण झा, बिट्टू कुमार जायसवाल, गोपी कृष्ण का सहयोग सराहनीय रहा.

