नवगछिया : इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के स्पर संख्या एक के स्थित जल संसाधन विभाग के कैम्प कार्यालय की देख रेख करने वाले कर्मी ब्रजेश कुमार यादव को अपराधियों ने जमकर पिटाई की. वहीं इस दौरान अपराधियों ने जमकर गोलीबारी भी की. घटना के संबंध में थाना थाना क्षेत्र के फुलकिया निवासी यादव ने इस्माइलपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शातिर पप्पू यादव गिरफ्तार

दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने इस्माइलपुर निवासी शातिर अपराधी पप्पू यादव, उमाकांत यादव, विक्की मंडल एवं रामावतार राय को नामजद किया है. आवेदन में बृजेश कुमार ने बताया है कि वह इस्माइलपुर स्पर संख्या एक पर जल संसाधन विभाग के कार्यालय की देखरेख करता है. बुधवार को रात्रि 9 बजे कैंप कार्यालय की देखरेख कर रहा था. इसी दौरान सभी आरोपी हार्वे हथियार व शराब की बोतल लेकर आए और कैंप कार्यालय में घुसकर शराब पीने लगे.

जिसका विरोध करने पर उन लोगों ने मेरे साथ मारपीट की इस दौरान अपराधियों ने गोली भी फायरिंग किया. इस्माइलपुर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. इस मामले के मुख्य आरोपी शातिर पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *