खरीक : पुलिस जिला नवगछिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रवेंद्र भारती ने गुरुवार को खरीक थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविंद्र भारती ने मौजूद पत्रकारों को बताया की बीते 15 मई को थाना क्षेत्र के लत्तीपुर हाईलेवल 14 नंबर सड़क के बीच नवादा मोड़ उमेश रात के करीब 11:00 बजे बिहपुर थाना क्षेत्र के अमरी बिशनपुर निवासी अजय मंडल का डिस्कवर मोटरसाइकिल और मोबाइल चार अपराधियों ने लूट लिया था. राहगीर के साथ जमकर मारपीट भी किया था. राहगीर अजय मंडल का ससुराल अठगामा में है.
Total Downloads: 170
– मोटरसाइकिल लुटेरा गिरफ्तार
लूट की मोटरसाइकिल भी पुलिस ने किया बरामद
मोटरसाइकिल सवार अजय मंडल अठगामा से वापस अपना घर बिशनपुर लौट रहा था. नवादा के समीप पहले से घात लगाए चार अपराधियों ने मोटरसाइकिल लूट घटना को अंजाम दिया था. उक्त मामले में नवादा के दिलीप मंडल को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया था जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया था. 8 जून को खरीक पुलिस ने 14 नंबर रोड पर गश्ती के क्रम में चौसा (फुलौत) थाना क्षेत्र के मोर संडा निवासी मनोज चौधरी को अवध आसाम अवैघ आर्म्स और लूटे गए डिस्कवर मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया था.

पुलिस ने मनोज चौधरी को लूट की मोटरसाइकिल बरामदगी अवैध आर्म्स मामले में जेल भेज चुकी है. लूटे गए मोबाइल का सीडीआर निकालकर जब पुलिस ने अनुसंधान करना शुरू किया तो पता चला की उस लूट के मोबाइल को परबत्ता थाना क्षेत्र के जपतेली निवासी संतोष राय दूसरा सिम लगा कर अपने उपयोग में ला रहा था.
जपतेली के संतोष राय से जब पुलिस ने पूछताछ किया तो संतोष ने बताया कि उसने जमादिपुर के चंदन मंडल से ₹300 में मोबाइल खरीदा है. दोस्त की निशानदेही पर पुलिस ने जमादिपुर में छापेमारी कर चंदन मंडल को गिरफ्तार कर लिया. डीएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि जमादिपुर का चंदन मंडल ने मोटरसाइकिल लूट कांड में संलिप्तता और जुर्म को स्वीकार किया है.

