images2

Whatsapp group Join

खरीक: खरीक थाना क्षेत्र के तेलघी गांव में रविवार को मनोज कुमार सिंह और सर्वेश कुमार सिंह के बीच आपसी विवाद हुआ. जिसमें अरुण प्रसाद सिंह , सर्वेश कुमार सिंह, सामवेद कुमार सिंह, पूनम देवी , किरण देवी, मनोज कुमार सिंह, जख्मी हो गया . इस संदर्भ में तेलघी निवासी मनोज कुमार सिंह ने अपने भाई अरुण प्रसाद सिंह, सर्वेश कुमार सिंह, सामवेद कुमार सिंह और पूनम देवी को आरोपित किया गया है. मनोज कुमार सिंह का कहना है कि यह सभी आरोपी 7 जनवरी की शाम में फसल को छतिग्रस्त कर दिया विरोध करने पर सभी आरोपितों ने लाठी डंडे से जमकर मारपीट किया, और उसके घर में आग लगा दिया. वहीं द्वितीय पक्ष की ओर से सर्वेश कुमार सिंह की पत्नी पूनम देवी ने तेलघी के मनोज सिंह की पत्नी किरण देवी और मनोज सिंह पर घर में घुसकर लोहे के रड से मारपीट कर जख्मी करने और दांत तोड़ देने व घर से बच्चे को बाहर फेंक देने का आरोप लगाया है. महिला का कहना है की आरोपित लोगों ने लाठी डंडे से उसके पति सर्वेश सिंह की जमकर पिटाई की, जिससे सर्वेश लहूलुहान हो गए, और नाक से खून बहने लगा. इस संदर्भ में पूनम देवी ने किरण देवी और मनोज सिंह के विरुद्ध खरीक थाना क्षेत्र में प्राथमिकी दर्ज कराई है. इस संदर्भ में पूछे जाने पर जेपी सिंह ने कहा दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. मामले की छानबीन की जा रही है.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet