Total Downloads: 58
नारायणपुर – कटिहार बरौनी रेलखंड के नारायणपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी साईड भरतखंड हाॅल्ट के पास रविवार की रात्रि में नारायणपुर स्टेशन पर तैनात जीआरपी जवान सुकदेव व जीआरपी थानाध्यक्ष विवेकानंद प्रसाद के नेतृत्व में डाउन महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन से लूटी गई बीस काटून समान बरामद किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि एसआर बाॅगी को अपराधी तोड़ समान से भरा काटून लूटकर भाग रहा था. गुप्त सूचना पर छापेमारी किया. जिसमें अपराधी समान छोड़ भाग गया. जवान की संख्या कम होने के कारण सफलता प्राप्त नहीं हुआ. मानसी आरपीएफ का सीमा क्षेत्र रहने से समान से भरा काटून मानसी आरपीएफ पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया. काटून में लेदर बैग व गुटका था. पुलिस बल में एसआई मन्नू झा, कुमोद, रंजन प्रसाद, संजीव कुमार, अनिल झा सहित अन्य मौजूद थे.

