
Total Downloads: 78
नवगछिया : थाईलैंड में होने वाले 13 वां एयू अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए नवगछिया के राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी फाइटर गेम्स बुधवार को नवगछिया स्टेशन से थाईलैंड के लिए रवाना हो चुके हैं. मालूम हो कि उक्त प्रतियोगिता 24 से 26 मार्च तक थाईलैंड में होना है. फाइटर जेम्स को बुधवार के दिन बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों हुआ खेल विधाओं ने नवगछिया स्टेशन आकर शुभकामना देते हुए रवाना किया है. ताइक्वांडो जिला संघ के सचिव घनश्याम प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि जेम्स लाइट वेट वर्ग में अपना जौहर दिखाएंगे. श्री प्रसाद ने कहा कि जेम्स काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं इस कारण नवगछिया के लोगों के साथ साथ देश को जेम्स से इस प्रतियोगिता में पदक की उम्मीद है. इस अवसर पर जेम्स ने खेल प्रेमियों और खेल विधान से कहा कि उनका पूरा प्रयास रहेगा कि वह इस प्रतियोगिता में देश के लिए पदक हासिल करें और अपने इलाके के साथ साथ देश का भी नाम रोशन करें. मौके पर ही खेल विद रामदेव प्रसाद यादव ने घोषणा करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चयनित होकर फाइटर जेम्स ने नवगछिया का मान सम्मान बढ़ाया है इसलिए नवगछिया खेल संग जेम्स को ₹15000 नगद पुरस्कार देगा. जेम्स को थाईलैंड के लिए रवाना करने नवगछिया स्टेशन पर पहुंचे जिला संघ के महासचिव घनश्याम प्रसाद नवगछिया खेल संघ के दिवाकर पाण्डेय. संतोष सिह. सजन गुप्ता. राकेश भगत. अशोक सिह. डॉ अनंत विक्रम संजय मॉवांडिया .अखिलेश पाण्डेय. मुकेश कुमार सुमन मोहम्मद नाजिम मोहम्मद दानिश विकास चोरसिया आदि ने जेम्स के उज्जवल भविष्य की कामना की है.
