नवगछिया : रंगरा में चल रहे आरपीएल – सीजन 5 का तीसारा लीग मैच (टीएनआर) टिनटेगा नाईट राइडर्स और (के -11) किंग्स एलेवन टिनटेगा के बीच खेला गया

जिसमें टीएनटी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 161 रन बनाए। जिसमे रूपेश ने 32, गौतम 25, सत्यम 15 रन बनाए. जबाब में उतरी के -11 की सुरुवात अच्छी नहीं रही और एक छोर पर सुमित (96) डेट रहे और एक छोर से विकेट गिरते रहे तब मिन्हाज ने आकर एक छोर संभाला और सुमित के साथ पारी को आगे बढ़ाया और बेहद रोमांचक मुकाबले में के -11 की और से अकेले सुमित ने 4 बॉल शेष रहते मैच को जीत दिलाया। के -11 के सुमित को 59 बॉल में नाबाद 96 जिसमे 8 चौके और 7 छक्के सामिल थे. बीसीसी के वरिष्ट खिलाड़ी रौशन सिंह के द्वारा मैन आफ द मैच का पुरुस्कार दिया गया. आज के मैच में निर्णायक नीलेश झा और रंजीत ठाकुर थे, स्कोरर शिवम और कॉमेंट्री में छप्पन सिंह और राजन ठाकुर थे.


