नवगछिया/भागलपुर: कड़ाके के ठंड को देखते हुए मुख्य जिला भागलपुर सहित पुलिस जिला नवगछिया की वर्ग 9 तक की सभी सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों को एक बार पुनः 18 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया. बंद करने का आदेश पिछले कुछ दिनों से मौसम की स्थिति को देखते हुए जारी है. सर्वप्रथम ये 6 जनवरी तक बंद था. जिसे बढ़ाकर 10 जनवरी तक के लिए कर दिया गया था. फिर बढ़ाकर 13 जनवरी तक किया गया. 13 के बाद इसको 16 जनवरी तक कर दिया गया था. जिसको आज पुनः बढ़ाकर 18 जनवरी तक कर दिया गया.

आपको बता दूं कि जिला में कड़ाके की ठंड जारी है. इस ठंड के कारण नवम वर्ग से ऊपर की  सभी कक्षाओं में पठन-पाठन का कार्य 10 बजे पूर्वाह्न से शुरू होगी. साथ ही इस कड़ाके की ठंड को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में भी बदलाव किया गया है. आंगनबाड़ी में संचालन 12 बजे अपराह्न से 2 बजे अपराह्न तक होगी.

इस आदेश की प्रतिलिपि संबंधित सभी विभागों को दी जा चुकी है. वहीं इस आदेश का पालन ना करने वाले सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के प्रधानाचार्य व संचालक पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. आपको बता दूं कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला दंडाधिकारी भागलपुर के आदेश से पूर्व से ही बंद था. परंतु यह बंद पंचम वर्ग तक के छात्र-छात्राओं के लिए था. अब बढ़ाकर नवम वर्ग तक के छात्र-छात्राओं के लिए कर दिया गया है.

आपको बता दूं कि मौसम विभाग ने भी कड़ाके की ठंड होने की आशंका जतायी है. शीतलहरी ठंड की आशंका व्यक्त की गई थी. अगर मौसम में ठंडक जारी रही तो पुनः छुट्टी में विस्तार किया जा सकता है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *