नवगछिया : रिलायंस जियो के समर सरप्राइज प्लान पर ट्राई ने रोक लगाने का फैसला लिया है. हालांकि अभी कब से पूरी तरह से रोक लग जाएगी साफ़ नहीं हुआ है.

रोक लगाने के फैसले को लेकर टेलिकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने बताया कि कंपनी का जवाब संतोषजनक नहीं था. ट्राई ने कहा कि कंपनी का यह प्लान ट्राई के ‘रेग्युलेटरी फ्रेमवर्क’ के मुताबिक नहीं था. इसके चलते ही ट्राई ने कंपनी को इस प्लान को रोकने का आदेश दिया. ट्राई के सचिव सुधीर गुप्ता ने कहा, ‘1 अप्रैल को हमने जियो से कुछ बिंदुओं पर सफाई मांगी थी. इसके बाद 5 अप्रैल को एक मीटिंग बुलाई. हमने रिलायंस जियो के 303 रुपये के रिचार्ज के ऑफर पर चर्चा की, लेकिन उसे सही नहीं पाया.’

गुप्ता ने कहा, ‘इस प्लान को लेकर रिलायंस जियो की ओर से जो जवाब आया था वह संतोषजनक नहीं था. जियो यह बताने में नाकाम रहा कि उनका यह प्लान किस तरह से रेग्युलेटरी फ्रेमवर्क में फिट बैठता है.’ हालांकि मुकेश अंबानी की कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि जियो को ऑफर नियमों के मुताबिक ही है, लेकिन हम ट्राई के आदेश को मानेंगे. जियो की ओर से 31 मार्च को घोषित किए गए प्लान में 15 अप्रैल तक 303 रुपये के रिचार्ज पर तीन महीने के लिए फ्री वॉइस कॉलिंग और डेटा सर्विसेज के साथ ही जियो के सभी ऐप्स की सुविधा दिए जाने का ऐलान किया गया था.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *