बिहार में सात निश्चय के अंतर्गत ऑपरेटर से लेकर एक्सपर्ट तक 600 लोगों की बहाली की जायेगी. जिनका काम होगा सात निश्चय की योजनाओं को तेज गति से जल्द से जल्द पूरा करना. मई के अंत तक बहाली कि प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. सभी विभागों के लिये उसके स्तर के एक्सपर्ट की नियुक्ति की जाएगी.
कल मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई जिसमे सात निश्चय में शामिल सभी योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने को लेकर बात हुई. बैठक में यह बात हुई कि सात निश्चय की योजनाओं के अंतर्गत जल्द से बड़े स्तर पर बहाली की जाएगी. ताकि योजनाओ को जल्दी से पूरा किया जा सके और इसकी समय समय पर लगातार मॉनीटरिंग होते रहे.
बहाली की प्रक्रिया के लिये जिला सत्र पर प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट और संबंधित विभाग तैयार किये जाएंगे. 600 लोगों को बहाल किया जाएगा जिसमे डाटा इंट्री ऑपरेटर से लेकर एक्सपर्ट तक रहेंगे. एजेंसी के द्वारा यह नियुक्तियां की जाएंगी और तीन चरणों में यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. इसमे में बहाल डाटा ऑपरेटरों का वेतन 17 हजार, डाटा एनालिस्ट का वेतन 50 हजार और एक्सपर्ट का वेतन एक लाख 56 हजार तक होगा.


