ढोलबज्जा:  बाबा विशु राउत पुल के पहुंच, पथ रेलवे ओवरब्रिज के समीप, फोरलेन सड़कों के निर्माण में हो रहे डीजीएम का काम को लेकर, रविवार के दिन करीब 12:00 बजे कदवा के परासपुर चौक को जाम कर दिया गया. जाम पुल निर्माण कंपनी एसपी सिंघला कंट्रक्शन के डीपीएम अभय कुमार के निर्देश पर कदवा ओपी पुलिस के सहयोग से किया गया. जो सवारी गाड़ी व बाइक सवार को छोड़ सभी भारी वाहनों को परासपुर चौक के पास ही देर रात तक रोके रहा. जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई.

वही कंपनी के साइट इंजीनियर मो० नसीम अख्तर ने बताया कि- फोरलेन सड़कों के निर्माण में हो रहे बाधा को देखते हुए, गाड़ियों के परिचालन बंद कर, ऐसा किया जा रहा है. ताकि काम कर रहे मजदूरों को किसी प्रकार का कोई परेशानी ना हो. उन्होंने बताया कि गाड़ियों का परिचालन शुरू रहने से लोग काम ही नहीं करने दे रहे थे. आज भर यह समस्या रहेगी. कल फिर वाहनों का परिचालन समान्य कर दी जाएगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *