आईएस सुधीर कुमार

ढोलबज्जा: नवगछिया प्रखंड के कोसी पार, कदवा ओपी थाने में, शुक्रवार के दिन नवगछिया एसपी सुधिर कुमार व डीएसपी मुकुल कुमार रंजन के द्वारा जनता दरबार लगाकर, लोगों के जमीनी संबंधित विवादों को सुलझाने का काम किया गया. तीनों पंचायतों से करीब 36 लोगों ने पहुंच कर एसपी साहब को आवेदन देते हुए उनके समक्ष अपनी-अपनी समस्याओं को रखा. जहां दोनों तरफ से पक्ष व विपक्ष के अनुपस्थिति के कारण मात्र दो हीं मामले का निष्पादन हो सका. बाकी बचे मामले को श्री कुमार ने गंभीरता से लेते हुए, अपने पास हीं सुरक्षित रखा है. जिसे रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन यानी शनिवार को करीब 12:00 बजे सभी पक्षकारों को नोटिस के माध्यम से बुलाकर मामले का निष्पादन करेंगे.

ग्राम कचहरी खैरपुर कदवा में सरपंच बिरेंद्र कुमार मंडल के द्वारा पंचायती के दिन दो वोलेंटियर मांगे जाने पर उनकी मांगे पूरी करने का आश्वासन देते हुए एसपी साहब ने कहा- ग्राम कचहरी में उपस्थित तमाम पंच यदि बिना किसी के दबाव में आए, नि:स्वार्थ भावना से जजमेंट दे और इस तरह गांवों में भी जनप्रतिनिधियों व पांच-दस आदमी के बीच बैठ सुलह करेंगे तो लोगों को थाने पहुंचने की जरूरत हीं नहीं पड़ेगी. थाने में खराब पड़ी पुलिस गाड़ी की रिपेयरिंग करवाने की मांग मुखिया अजय कुमार ने किया. ताकि पुलिस को गश्ति करने में ठीक हो.

वही जमीनी विवाद को लेकर, जंगली टोला कदवा में हुए किसान गौरी मंडल हत्याकांड के बाद, डर के मारे वहां से पलायन कर चुकी पीड़ित परिजनों के आवेदन पर सुनवाई करते हुए एसपी साहब जंगली टोला पहुंचें. जहां घर द्वार का ताला खुलवाकर घर दरवाजे पर जमे घास-फूस को साफ करवाते हुए सब परिवार को निर्भय होकर यहां रहने को कहा. फिर पूरे गांव घूम-घूमकर एसपी श्रीकुमार ने स्थानीय लोगों से मुलाकात करते हुए, सभी से परिवार की तरह एक सूत्र में बंध कर, रहने की अपील की. उसके बाद मृतक की मां पारो देवी के हाथों से मक्के की रोटी व साग बनवाकर अपनी पूरी टीम के साथ एसपी साहब ने खाई और वही रात्रि विश्राम किए.

मालूम हो कि जंगली टोला कदवा में करीब 10 कट्ठा जमीन को लेकर, हुए विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या अपराधियों द्वारा कर दी गई थी. जिसमें 11 जुलाई 2014 को बाप बेटे के रूप में बिंदेश्वरी मंडल व उपेंद्र मंडल और फिर 2016 में एक पुत्र गौरी मंडल का हत्या हुई थी. तभी से डर के मारे मृतक के सब परिवार यहां से दूसरे जगह पलायन कर गंगानगर चले गए थे. जिसे साथ लेकर पहुंचे एसपी साहब के द्वारा फिर से उसे बसाने का प्रयास किया गया. मौके पर दोनों पंचायत के मुखिया अजय कुमार व अशोक सिंह, सरपंच सिराज शाह व वीरेंद्र कुमार मंडल, उप मुखिया प्रतिनिधि मृत्युंजय सिंह व नागे ऋषिदेव, माले नेता कामरेड रामदेव सिंह, पैक्स अध्यक्ष मृत्युंजय राय, पंचायत समिति मुकेश शर्मा व श्रवन राय के साथ अन्य ग्रामीण लोग उपस्थित थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *