ढोलबज्जा: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर, कदवा दियारा पंचायत के आदर्श उच्च विद्यालय कदवा में बुधवार के दिन योग विज्ञान शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के शिक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर किया. जहां कार्यक्रमों का संचालन कर रहे सिकंदर कुमार भास्कर ने शिविर में आए लोगों को योगविद्या बताते हुए कहा- योग प्राचीन भारतीय विद्या है, जो दर्जनों ऋषि मुनियों के द्वारा आविष्कृत किया गया है.
सीआरसी प्रशांत कुमार बताते हैं दवा रोग को सिर्फ दबाकर रखते हैं. वह उसे पूर्णरूपेण खत्म नहीं कर सकते. यदि हम प्रणायाम के साथ योग के प्रकार को सही तरीके से करें तो, यह रामबाण है. शिक्षक प्रदीप कुमार, संजीव कुमार सिंह, निर्भय कुमार, व पंकज कुमार ने बताया- स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है.
मौके पर कक्षा आठवीं से लेकर 12वीं के छात्र छात्राओं के साथ शिक्षक कृष्णकांत मंडल, गुरुचरण सिंह, उमा शंकर प्रसाद, मुकेश कुमार व कदवा दियारा पंचायत के बरीय प्रेरक के साथ अन्य लोग उपस्थित थे.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *