ढोलबज्जा: मनीष कुमार, नवगछिया के कोसी पार, कदवा दियारा पंचायत के कंचनपुर कदवा निवासी सुबोध मंडल व आशा देवी के पुत्र राजकुमार (15) का मौत गुरुवार की सुबह करीब 7:00 बजे कोसी नदी के मारा धार में डूबने से हो गई। राजकुमार की मां कोसी नदी यानी मार धार के उस पार, खेतों में काम करने गई थी।
जहां कंचनपुर कदवा के समीप कोसी धार में बनाए गए बांस बल्ले की चाल(चचरी वाला पुल) होकर वह भी अपनी मां को सहयोग करने जा रहा था। तभी बालक का पैर उस चचरी वाले पुल पर से फिसल कर गिर जाने से वह अथाह पानी में चला गया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। राजकुमार तीन भाई व एक बहन में सबसे बड़ा अविवाहित था। बगल के खेतों में काम कर रहे कुछ ग्रामीणों ने जब देखा तो उनके सहयोग से बालक के शव को नदी से बाहर निकाल कर, परिजनों के घर पहुंचाया गया।

बालक का सब देखते हीं माता आशा देवी व दादी उर्मिला देवी चित्कार उठी। वही बार-बार चाची कुंदनी देवी भी अपने भतीजे की शव को देखकर बार-बार बेहोश हो जा रही थी। सुबोध मंडल किसी तरह मेहनत मजदूरी करके, अपने कुल 7 गरीब परिवारों का भरण-पोषण करता था। घटना की जानकारी मिलते ही कदवा ओ पी पुलिस के साथ थाना अध्यक्ष के के भारती ने मौके पर पहुंचकर घटना की तहकीकात करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा। वही सूचना मिलते ही नवगछिया सीईओ उदय कृष्ण यादव के निर्देश पर अंचल अमीन अमित कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर, मामले की की छानबीन किया। उन्होंने बताया घटना की जांच की जा रही है। जांच कर मृत परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

