0511-1102-0714-4260_Gold_Medal_with_a_Red_Ribbon_clipart_image

नारायणपुर:- कामाख्या इंटरनेशनल स्कूल भ्रमरपुर द्वारा स्थापना दिवस सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नेपाल रेडियो से भारत-न्यूज़ीलैंड मैच का आखों देखा हाल सुनाने वाले भ्रमरपुर के शान अभिषेक मिश्रा शानू को सम्मानित किया गया. मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जे.पी.कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विभांषु मंडल एवं नवोदय विद्यालय के प्राचार्य श्री ब्रजेश कुमार, सुदामा साह, पूर्व प्राचार्य मदन मोहन मिश्र थे. आगत अतिथियों ने अभिषेक की मेधा का बखान किया और उनके उत्तरोत्तर प्रगति के लिए बधाइयाँ दी. कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गान से हुई. मंच संचालन ब्रजेश झा ने किया. इस मौके पर कामाख्या इंटरनेशनल स्कूल उत्सव आनंद, आशीष झा, त्रिभुवन शर्मा,रणवीर झा आदि उपस्थित थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *