
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 315
नवगछिया: कंपकपाती ठण्ड को देखते हुए क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया गैरसरकारी संस्था द्वारा अलाव की व्यवस्था के दूसरे दिन आज पुनः रेलवे स्टेशन परिसर में अलाव की व्यवस्था की गयी। हालाँकि ठंड में पहले से कुछ कमी है, लेकिन स्टेशन परिसर में रिक्शा चालक और यात्रियों ने इस कार्य की सराहना की। संयोजक श्रीधर कुमार ने कहा कि मध्य रात्रि के बाद यह अलाव आम लोगों के लिये संजीवनी का काम करती है। मौके पर आर पी एफ प्रभारी जावेद अहमद, आर पी ऍफ़ के गौरव जी, अशोक केडिया, संतोष गुप्ता, सुनील जोशी, केशव पांडे, अमित राजगरिया, बिक्रम भुडोलिया, कानू चौधरी, फारुख आदि उपस्थित थे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
