खरीक: खरीक प्रखंड के तुलसीपुर में शुक्रवार को हो रहे बाल विवाह की सूचना मिलने पर खरीक थाना अध्यक्ष सुदीन राम ने त्वरित कार्रवाई कर बाल विवाह को रुकवा दिया. चोरी छुपे बाल विवाह ना हो इसके लिए नाबालिग लड़की के घर ग्रामीण पुलिस की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है. मिली जानकारी के मुताबिक खरीक प्रखंड के तुलसीपुर निवासी सुमन मंडल शुक्रवार को अपने नाबालिग बेटी गुड़िया कुमारी का विवाह कर रहा था. नाबालिक लड़की की विवाह की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने खरीक पुलिस को दी.

खरीक थाना अध्यक्ष सुदीन राम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही कर हो रहे बाल विवाह पर रोक लगा दी लड़की के पिता को पुलिस ने हिदायत दी है कि इस तरह के आपराधिक कृत्य को ना करें.नाबालिग लड़की के पिता ने इस संदर्भ में खरीक थाना अध्यक्ष सुदीन राम को लिखित आवेदन देकर घोषणा किया है कि जब तक उसकी बेटी बालिक नहीं हो जाती तब तक वह अपनी बेटी का विवाह नहीं करेंगे.’

बालिग होने के बाद ही लाडली का विवाह करेंगे. इस तरह बाल विवाह से बर्बाद होती जिंदगी को बचा लिया गया है. इस संदर्भ में पूछे जाने पर खरीक थाना अध्यक्ष सुदीन राम ने कहा कि बाल विवाह की सूचना मिली थी. ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर बाल विवाह को रुकवा दिया है. लड़की के पिता के पिता को हिदायत दी है कि वह इस तरह की गलती ना करें. नहीं तो कार्रवाई होगी. लड़की के पिता पर नजर रखने के लिए चौकीदार की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है. पूरा मामला पुलिस के संज्ञान में है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *