नारायणपुर- कटिहार बरौनी रेलखंड के नारायणपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को लगभग 11:30 बजे 55537 अप सवारीगाड़ी पर आधा दर्जन उचक्कों ने ट्रेन मे चढ़कर उत्पात मचाया. प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार ट्रेन में सवार खगड़िया जिले के अररिया बलाहा निवासी श्रवण दास ने जब उच्चकौं का विरोध किया तो उच्चकौं ने उनके साथ जमकर मारपीट कर बेल्ट,चेन एवं पंच से पिटाई कर सिर फोड़ दिया.
श्रवण अपने ससुराल बिहपुर से अपने तीन वर्ष के बेटे सन्नी के साथ अपने घर जा रहा था.घटना के दौरान रेलवे स्टेशन पर एक भी जीआरपी मौजूद नहीं रहने से उचक्कों ने करीब बीस मीनट तक खड़ी ट्रेन मे उपद्रव मचाया .जिससे आक्रोशित यात्रियों ने स्टेशन पर हँगामा करना शुरू कर दिया.इस दौरान करीब आधे घँटे तक ट्रेन को रोककर रखा गया.

हँगामा सुनकर स्टेशन प्रबंधक रामचंद्र मंडल ने जीआरपी थाना को सुचना दिया. सुचना पर हवलदार सोनू कुमार ने उपद्रवियों को खदेड़ा व घायल श्रवण दास को नारायणपुर इलाज के लिए पीएचसी पहुँचाया तथा घायल श्रवण के घरवालो को दुरभाष से सुचना देकर बुलाया. परिजनों के आने के बाद श्रवण को अपने साथ ले गए. इस बारे मे नारायणपुर जीआरपी थानाध्यक्ष अश्विनी पाँडे ने बताया की अभी हेडक्वार्टर कटिहार मे आवश्यक मीटिंग मे हूँ ट्रेन मे मारपीट की घटना के विषय मे मूझे जानकारी नही है.


