नारायणपुर। नारायणपुर प्रखंड में पुरानी बात को लेकर हुई मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलहा गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडे चलने से दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में चार माह की गर्भवती महिला भी शामिल है।

बताया गया कि किसी पुरानी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।

मारपीट में एक पक्ष से मोहम्मद चांद अली और चार माह की गर्भवती रोजिदा खातून गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर विवाद शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति तुरंत नियंत्रित नहीं हो सकी।

112 पुलिस टीम ने पहुंचकर कराया शांत

मामला बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मारपीट को रोका गया।

इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है और विवाद के कारणों की जांच की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *