नवगछिया : 14 जनवरी की रात में सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ खरमास खत्म हो जाएगा। मगर इसके बाद भी शादी की शहनाई नहीं बज सकेगी। शादी पक्की कर चुके जोड़ियों को अगले माह का इंतजार करना पड़ेगा। पंडितों के अनुसार अब सात फरवरी से ही शादी की शहनाई बज सकेगी। मगर विवाह को लेकर खरीदारी कर सिलसिला शुरू हो जाएगा।

पंडित दयानंद बाबा बताते हैं कि मकरसंक्रांति के बाद भी लोगों को शादी के लिए 22 दिनों तक इंतजार करना पड़ेगा। आगामी 15 जनवरी से छह फरवरी के बीच गुरु और शुक्र ग्रह अस्त होंगे। इस दौरान शुभ मुहूर्त नहीं हो सकते हैं। पं. प्रभात मिश्र बताते हैं कि शादी के लिए सभी ग्रहों का उदय होना बेहद जरूरी है। मगर गुरु व शुक्र ग्रह अस्त होने के कारण इस बार विवाह के बंधन में नहीं बंध सकेगे।

5 फरवरी को दोनों ग्रहों का उदय हो जायेगा। अब 7 फरवरी से ही शादी की शहनाई बज सकेगी। उन्होंने बताया कि खरमास खत्म होने के बाद लोग शादी की खरीदारी कर सकते हैं।

इस साल ये हैं विवाह मुर्हूत

फरवरी – 7,10,12,13,18,19,20,23,24,25,28

मार्च – 2,3,5,7,8,10,12,13

अप्रैल- 18,19,20,24,25,26,27,28,29,30

मई – 1,2,3,4,5,6,7,11,12,13

जून- 14,18,20,21,23,25,28,29,30

जुलाई – 5,6,7,10,11,15

दिसम्बर- 8,10,11,12,15

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *