नवगछिया : बाबा विशु राउत फुल पहुंच पथ के निर्माण में अधिग्रहण की गई किसानों की जमीन के मुआवजे की राशि किसानों के खाते में अबतक नहीं पहुचने के कारण गुरुवार को एक बार फिर कदवा गोला टोला के पास दोपहर 2:30 बजे पहुच पथ निर्माण कार्य को रोक दिया. किसान मुआवजे की राशि खाते में पहुंचने के कारण पहुंच पथ निर्माण कार्य को बाधित किया था.
,, सड़क निर्माण कर रही कंपनी व स्थानीय लोगों के सहयोग से चालू हुआ निर्माण कार्य

,, पांच घंटे तक किसानों ने बाधित किया सड़क निर्माण कार्य

,, किसानों के खाते में पैसा पहुचने में हो रही देरी को लेकर एसडीओ से मिलेंगे शिष्टमंडल

कदवा के माले नेता कामरेड रामदेव सिंह ने बताया कि किसानों के खाते में उनकी जमीन का मुआवजे की राशि भुगतान नहीं होने के कारण किसानों में असंतोष बढ़ता जा रहा है. किसानों में बढ़ते असंतोष को लेकर गुरुवार को दोपहर बाद सड़क निर्माण कार्य को बाधित किया गया था. इसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से किसानों को प्रशासन पर विश्वास रखने एवं इस संबंध में पदाधिकारी के मिलने के आश्वासन के बाद कार्य को पुनः चालू कराया गया है.

उन्होंने कहा कि किसानों के खाते में पैसा पहुंचने में विलंब होने से किसान असंतुष्ट हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस संबंध में एक शिष्टमंडल नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार से मिलेंगे और किसानों को यथाशीघ्र उनकी जमीन के मुआवजे की राशि का भुगतान करने का अनुरोध किया जाएगा ताकि सड़क निर्माण कार्य में किसानों द्वारा बाधा उत्पन्न नहीं की जा सके. वहीं सड़क निर्माण कर रही एस पी सिंगला कंपनी के प्रभारी प्रोजेक्ट मैनेजर अभय कुमार ने बताया कि गुरुवार को करीब 5 घंटे तक किसानों द्वारा गोला टोला के पास कार्य को रोक दिया गया था.

पांच घंटे बाद किसानों को समझाने बुझाने के बाद सड़क निर्माण कार्य को पुनः आरंभ किया गया. मालूम हो कि पहुंच पथ निर्माण में जिन किसानों की जमीन अधिग्रहण किया गया है. उन किसानों की सूची प्रशासन स्तर से तैयार कर ली गई है. किसानों की सूची तैयार करने के बाद किसानों के खाते में राशि भेजने की प्रक्रिया नवगछिया अनुमंडल प्रशासन द्वारा की जा रही है. नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि किसानों के खाते में पैसे का भुगतान किया जा रहा है. कुछ किसानों के खाते में गड़बड़ी के कारण एवं दस्तावेज की कमी के कारण पैसे पैसा ट्रांसफर नहीं हो पाया था. किसानों के खाते में पैसा ट्रांसफर करने में जो भी परेशानी आ रही है उसे दूर कर किसानों के खाते में पैसा भेजा जा रहा है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *