नवगछिया : बाबा विशु राउत पुल पहुंच पथ में अधिग्रहण किए गए किसानों की जमीन के मुआवजे की राशि की भुगतान की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है. तीन से चार दिनों में 57 किसानों के खाते में मुआवजे की राशि का भुगतान कर दिया जाएगा. ट्रेजरी द्वारा बैंक को आदेश भेज दिया गया है. नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 57 किसानों के खाते में मुआवजे की राशि ट्रांसफर करने के लिए ट्रेजरी को द्वारा बैंक को भेज दिया गया. बुधवार तक किसानों के खाते में राशि ट्रांसफर हो जाएगी.
– 12 किसानों के रिश्तेदार द्वारा किया गया है आपत्ति
– छह किसानों के दस्तावेज में है कमी
उन्होंने बताया कि शिविर व कैंप में कुल 92 किसानों का आवेदन जमा हुआ था. पूर्व में भी किसानों के खाते में मुआवजे की राशि भेज दी गई है. 75 किसानों का मुआवजे की राशि शेष रह गया था. जिसमें 57 किसानों की सूची ट्रेजरी द्वारा बैंक को भेज दी गई. जिसमे 12 किसानों के आवेदन के आलोक में उनके रिश्तेदारों द्वारा आपत्ती की गई है. छह किसान के आवेदन ऐसे आए हैं

जिसमें दस्तावेजों की कमी है. छह किसानों के आवेदन में पैन कार्ड, एलपीसी, स्टांप आदि की कमी है. यह कमियां दूर होने के बाद इन किसानों के खाते में वाले की राशि आवंटित कर दी जाएगी. उन्होंने कहा कि12 किसानों के आपत्ति आवेदन मामले की भी जांच कराई जा रही है. एसडीओ ने कहा कि प्रशासन स्तर से मुआवजा की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है.

अब जो भी कमियां है किसानों में है. किसान इस कमी को दूर कर मुआवजे की राशि प्राप्त करेंगे. उन्होंने कहा कि अब सड़क निर्माण में किसान कोई व्यवधान उत्पन्न नही करेंगे. अगर किसान फिर भी व्यवधान उत्पन्न करते हैं तो कार्रवाई की जाएगी.


