नारायणपुर –  जयप्रकाश महाविद्यालय नारायणपुर में तीन दिवसीय वार्षिक  खो-खो प्रतियोगिता में मंगलवार को दुसरे दिन  सरोजनी नायडू टीम ने साक्षी मलिक टीम को 10-09 से हराकर विजेता बने .सरोजनी नायडू टीम के खिलाड़ी मुस्कान कुमारी द्वारा  बेहतर प्रदर्शन दिखाया गया

जिसमें   खेलने के दौरान धुप के कारण  बेहोश हो गई थी.प्रतियोगिता में  खो-खो,भाला फेंक,लम्बी कुद  100 एवं  400 मीटर दौर, गोला फेंक सहित अन्य प्रतियोगिता का आयोजन खेल प्रशिक्षक डॉ राजीव कुमार के अगुवाई में हुआ. खो खो  में रमेश कुमार, भाला फेंक में सुमन कुमारी ,लम्बी कुद में महरानी कुमारी ,गोला भेक में पूजा प्रिया ने  प्रथम स्थान लाया.प्राचार्य बिभांशु मंडल ने  वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों को  उत्साह पूर्वक भाग लेने एवं शिक्षक व  शिक्षकेतर कर्मी को बेहतर सहयोग करने की बात कही.    प्राचार्य ने बताया विश्वविद्यालय खेल विभाग के सचिव सदानंद झा के हाथों वार्षिक खेल उत्सव का समापन एवं पारीतोषिक वितरण किया जाएगा .मौके पर प्रो राजवंस यादव, प्रो राजकिशोर महतो, प्रो शैलेन्द्र कुमार,प्रो सत्येंद्र कुमार, डॉ राजीव कुमार, अबुल आसिम, कुमोद  पोद्दार, धीरेन्द्र झा,मिथलेश झा, सुबोध यादव, छात्र नेता सुमित कुमार सहित अन्य शिक्षकेतर कमॆचारी का सराहनीय योगदान रहा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *