9494df26aeb92b931e167ece0412bef1

नारायणपुर – – प्रखंड के जय प्रकाश महाविद्यालय में सोमवार को एक दिवसीय अभ्यास वर्ग में महाविद्यालय ईकाई का गठन  नगर अध्यक्ष प्रो राकेश कुमार झा ने किया. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महाविद्यालय अध्यक्ष कृष्णा कुमार यादव को सर्वसम्मति से चुना गया. अभ्यास वर्ग की अध्यक्षता कर रहे प्रो राकेश कुमार झा ने बताया कि ईकाई के पूर्णगठन कर उपाध्यक्ष में धर्मेन्द्र कुमार, कुंदन, साजन, राजू मलिक व प्रशांत, काॅलेज मंत्री में निकेश कुमार सहित काॅलेज सह मंत्री में राणा कुमार शर्मा, मिथुन, सूरज, राजू को बनाया गया है. इसके अलावे बीस अन्य  छात्रों को सदस्य के रूप में जगह दी गई है. गठन के बाद नवनियुक्त अध्यक्ष के नेतृत्व में नए प्राचार्य डॉ बिभांशु मंडल का माला पहनाकर स्वागत किया गया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *