नारायणपुर – प्रखंड के शक्ति पीठ महवागढ आशाटोल  में चैती दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर भागवत कथा में  बुधवार को वृंदावन से पधारे कथावाचक पंडित देव कृष्ण शास्त्री ने कृष्ण सुदामा की कथा सुनाई , कथावाचक ने कहा भागवत कथा एक मोक्षदायनी कथा है भागवत कथा का शुभारंभ  नारायणपुर प्रखंड प्रमुख रिंकु यादव के द्वारा दिपप्रज्वलित कर किया गया.

मेला  समिति के रिंकु शर्मा के द्वारा माल्यार्पण कर प्रमुख रिंकु यादव का स्वागत किया गया मेला में कथा को सुनने नारायणपुर, पहाड़पुर, तेलडीहा, रायपुर, मनोहरपुर, भोजुटोल, कुशहा, मधुरापुर, शाहपुर चौहद्दी सहित अन्य गाँव से हजारों भक्त उमड़ पड़े.मेला समिति संयोजक मणिकांत शर्मा ने बताया कि छह अप्रैल से आठ अप्रैल तक रात्रि में  रंगारंग कार्यक्रम एवं दिन में वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा ,मेला समिति सदस्य भवेश शर्मा ने बताया कि भागवत कथा ठेकेदार श्रीकांत शर्मा के तरफ से करवाया जा रहा है.मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि मंटु कुमार यादव, गब्बर यादव, पप्पू यादव , प्रखंड राजद अध्यक्ष केदार शर्मा, अक्षय लाल शर्मा, पैक्स अध्यक्ष शालीग्राम  शर्मा, भवेश शर्मा, दिलीप शर्मा, निराला पासवान ,रूपक शर्मा सहित अन्य सैकड़ों लोग मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *