IMG_20170307_57318

लखनऊ के ठाकुरगंज के एक घर में छिपे आतंकी को एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है।। इसके साथ ही ऑपरेशन खत्म हो गया।
इसके पहले एटीएस व आतंकियों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई।

– आईबी व एनआईए भी मौके पर पहुंची।

– एटीएस ने मकान के अंदर आंसू गैस के गोले छोड़े।

– आतंकी व एटीएस की तरफ से लगातार जवाबी कार्रवाई जारी है। अब ‌तक कई राउंड फायरिंग की जा चुकी है।

– इलाके में फायरिंग से हड़कंप मच गई। मिली जानकारी के अनुसार फायरिंग संदिग्‍ध की तरफ से की गई।

– मामले पर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर दलजीत चौधरी का कहना है कि ऑपरेशन जारी है।

– मिली जानकारी के अनुसार आतंकी के तार मध्य प्रदेश ब्लास्ट से जुड़े हैं। वह आईएसआईएस का आतंकी है और लखनऊ का ही रहने वाला है।

– आतंकी एक घर में छिपा हुआ है। एटीएस ने उसके कमरे में आंसू गैस के गोले छोड़े।

– लखनऊ के एयरपोर्ट व रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट जारी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *